राष्ट्रपति चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के किले में बीजेपी सेंध लगाने में कामयाब

जयपुर. राष्ट्रपति चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के किले में बीजेपी सेंध लगाने में कामयाब रही है। कांग्रेसी खेमे के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। विधायकों के नामों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक निर्दलीय और एक सहयोगी दल के विधायक पर शक जताया जा रहा है। राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने के कारण बीजेपी से निकाली गई विधायक शोभारानी कुशवाह ने UPA उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट दिया है। बीजेपी ने शोभारानी कुशवाह के बदले कांग्रेसी खेमे से इस बार दो विधायकों के वोट ले लिए। राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान से 75 विधायकों के वोट मिले हैं। सिन्हा को 123 वोट मिले हैं। कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने वोट ​नहीं दिया। 200 में से कुल 198 विधायकों ने ही वोट दिया था। बीजेपी के कुल 71 विधायक थे, लेकिन राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग के कारण धौलपुर विधायक शोभारानी को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया। शोभारानी को निकालने के बाद बीजेपी के पास 70 विधायक हैं, हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के 3 विधायक हैं। इस हिसाब से बीजेपी खेमे के पास कुल 73 वोट थे, लेकिन मुर्मू को 75 विधायकों के वोट मिले हैं। साफ है, उन्हें दो वोट कांग्रेस खेमे के विधायकों के मिले। कांग्रेसी खेमे की गणित के हिसाब से यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 125 वोट मिलने चाहिए, लेकिन केवल 123 ही मिले। इसका मतलब दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। कांग्रेस के खुद के 108 विधायक हैं। 13 निर्दलीय विधायक, सरकार में शामिल आरएलडी के एक विधायक, दो सीपीएम और दो बीटीपी विधायक भी कांग्रेस खेमे में हैं। कांग्रेस खेमे की यह संख्या 126 होती है, बीजेपी से निकाली गई शोभारानी कुशवाह को मिलाकर यह संख्या 127 बनती है। कांग्रेस विधायक भवंरलाल शर्मा और बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने वोट नहीं डाला तो इस खेमे से कुल 125 वोट बनते थे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई |