यमुनानगर में मामा बना हैवान, 2 भांजियों व दो भांजों का किया यौन शोषण

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में रिश्तों को कलंकित करके एक मामा हवस का भेड़िया बन गया। आरोप है कि मामा ने अपनी 2 भांजियों और दो भांजों का यौन शोषण किया है। 16 साल की किशोरी ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर स्कूल में आपबीती बताई। किशोरी ने बताया कि उसका मामा उसके सभी छोटे बहन भाइयों के साथ गलत काम करता है। स्कूल से मामला चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की जानकारी में लाया गया। इसके बाद चारों बच्चों को घर से रेस्क्यू कर उनकी काउंसिलिंग करवाई गई। मेडिकल के बाद बच्चों को छछरौली बालकुंज भेजा गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि मूलरुप से यूपी का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ यमुनानगर शहर की एक कॉलोनी में रह रहा है। व्यक्ति मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी विभिन्न घरों में बर्तन धोने का काम करती है। बच्चों का मामा भी उनके साथ ही रहता है। आरोप है कि मामा ने अपनी बड़ी भांजी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्चों के साथ मारपीट की। मामा पर दूसरी भांजी और दो भांजों के यौन शोषण का आरोप भी लगा है। पीड़ित किशोरी ने अपने पर हो रहे अत्याचार के बारे में स्कूल में शिक्षिका को पूरी जानकारी दी। उसने बताया कि मामा उसके साथ, बहन का यौन शोषण कर रहा है। उसके भाइयों के साथ भी गंदी हरकत करता है। विरोध करने पर उनको बास के डंडों से बुरी तरह से पिटता है। डर के मारे वह अपने मां-बाप को कुछ नहीं बता पा रहे हैं। छात्रा की बात सुनने के बाद शिक्षकों ने चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्टर अंजू वाजपेयी को बुलाया। वो भी मामा के अत्याचार की बात सुन कर हैरान रह गई। इसके बाद छात्रा को स्कूल से लेकर तीन अन्य बच्चों का रेस्क्यू किया गया। पुलिस की मदद से बच्चों को घर से निकाल कर छछरौली बालकुंज भेजा गया। मामा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई |