गहलोत बोले- कल्पना नहीं की थी लोकतंत्र खत्म होते देखेंगे

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि ऐसा वक्त भी आएगा जब लोगों को डेमोक्रेसी समाप्त होते देखना पड़ेगा। जिस रूप में संविधान की धज्जियां उड़ रही है। उसकी कल्पना नहीं कर सकते। महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी जो कुछ देश में हो रहा है। उसमें सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। डेमोक्रेसी खत्म हो रही है। अब समय आ गया है कि जनता को भी आगे आना पड़ेगा। गहलोत दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के साथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गहलोत ने कहा- जब विधानसभा सत्र चल रहा होता है तो जिलों में कोई ऐसी बैठक नहीं कर सकते, जिसमें विधायक को भाग लेना हो। ऐसा पहली बार हुआ, जब संसद का सत्र चल रहा है। उसके बीच मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। इसलिए मैंने कहा था कि देश में ईडी का आंतक है। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। आज तक हमने सुना था कि सीबीआई पुलिस पर छापा डालती है। हमने पहली बार देखा कि रात में सीबीआई पर पुलिस छापा डाल रही थी। देश में जो कुछ हो रहा है। वह खतरनाक खेल हो रहा है। गहलोत ने कहा- डेमोक्रेसी खत्म हो रही है। अब जनता को भी आगे आना पड़ेगा। आंदोलन कांग्रेस कर रही है, दूसरी विपक्षी पार्टियां भी कर रही हैं। जहां जिसे सूट करे वह साथ दे। एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सरकार के खिलाफ खड़ा होना होगा। लोगों को महसूस हो रहा है कि कितनी भारी मार है महंगाई की। बेरोजगारी से युवाओं में हाहाकार मचा हुआ है। जीएसटी के नए कारनामे हो रहे हैंं। नेशनल हेराल्ड अखबार पर हमला हो सकता है तो किसी पर भी हो सकता है। गहलोत ने कहा- जर्मनी में जब हिटलर की तानाशाही हुई थी, उसके बारे में विचारक मार्टिन निमोले ने जो कहा था वह याद दिलाना चाहता हूं। हिटलर की तानाशाही के वक्त जब विपक्षी पार्टियों, अल्पसंख्यकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों को निशाने पर लेने लगे तो वहां की जनता चुप रही। जनता सोचती रही कि ​राजनीतिक लड़ाई है। 1945 में जर्मनी जब हिटलर की तानाशाही से बर्बाद हो गया तो वहां की जनता को पछताना पड़ा। समय रहते लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई जाती तो देश बर्बाद नहीं होता। इसी तरह अगर आज हम आज चुप रहेंगे तो हमें इतिहास माफ नहीं करेगा। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |