बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज PM आवास पर मुलाकात की

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी 4 दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंची हैं। दीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से PM आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के GST बकाए सहित कई मुद्दों पर बात की। ममता शाम 6 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की ममता बनर्जी से यह पहली मुलाकात होगी। ममता का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उनकी पार्टी के नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार कार्रवाई कर रही है। बंगाल CM 7 अगस्त को राजधानी में होने वाली नीति आयोग के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही वे विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगी। आज रात ममता TMC के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय के आवास पर पार्टी के सांसदों से मुलाकात कर सकती हैं। शनिवार को वे गैर-कांग्रेसी विपक्षी नेताओं के साथ राजनीतिक मसलों पर चर्चा कर सकती हैं। देश में 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के चलते ममता का यह दौरा खास माना जा रहा है। बता दें कि ममता बनर्जी की पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने हर संसद सत्र के दौरान दिल्ली आने का ऐलान भी किया था। ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे से तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का मनोबल बढ़ेगा। पार्टी के सांसद लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी एकता में दिखी फूट के बीच भी ममता बनर्जी का यह दौरा बेहद अहम है। बीते दिनों कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तनाव भी देखने को मिली थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |