भारत मुक्ति मोर्चा के मेंबर्स ने संघ मुख्यालय घेरने की कोशिश की, इसके बाद 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

नागपुर. नागपुर में गुरुवार को भारत मुक्ति मोर्चा के मेंबर्स ने संघ मुख्यालय घेरने की कोशिश की। इसके बाद 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। मोर्चा ने रैली की इजाजत मांगी थी, जो नहीं मिली। इसके बाद मोर्चा के मेंबर्स संघ का मुख्यालय घेरने के लिए रवाना हुए। तब पुलिस ने एक्शन लिया है। मोर्चा ने जब रैली की इजाजत मांगी थी, तब पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जाहिर की थी और मंजूरी नहीं दी थी। मोर्चा हाईकोर्ट गया और कहा कि रैली की जगह केवल सभा भी कर सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने तब भी कानून-व्यवस्था का ही प्रश्न उठाया। पुलिस ने कहा कि जहां सभा करने की बात कही जा रही है, वह मैदान छोटा है। भीड़ संभालना मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट ने भी मोर्चा की याचिका निरस्त कर दी। बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा ने धम्मचक्र परिवर्तन दिवस पर 6 अक्टूबर को नागपुर के बेझनबाग में सभा करने का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए अनुमति नहीं दी। इसके बाद बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा ने संघ मुख्यालय घेरने की घोषणा कर दी। बामसेफ का आरोप है कि बाबा साहेब के धम्मचक्र में सरकार ने संघ के लोगों की एंट्री करा दी और संघ संविधान विरोधी है। नागपुर CP अमितेश कुमार नें बताया कि बेझनबाग मैदान पर भारत मुक्ति मोर्चा सभा करना चाहता था, लेकिन पुलिस नें अनुमति नहीं दी। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने भी आयोजन को अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद भारत मुक्ति मोर्चा सभा जबरन हल्लाबोल मोर्चा की तैयारी कर रहा है। इसी को लेकर लोग इकट्ठा हो रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मोर्चा के नेता पुलिस प्रशासन के साथ मिले और चर्चा करें। मोर्चा के लिए अनुमति दी जाएगी, लेकिन 6 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को नहीं। इन दोनों तारीख पर अनुमति नहीं दी जा सकती, जिस पर हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |