यादव समाज ने रैली निकाल कर सीमा के हत्यारों को सजा देने की मांग

जगदलपुर. छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 22 साल की सीमा यादव की हत्या मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सीमा के परिजनों समेत यादव समाज ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। शनिवार की रात सैकड़ों लोगों ने जगदलपुर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया है। लोगों ने कहा कि, पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन, उनकी कार्रवाई से हम हम संतुष्ट नहीं हैं। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के तितरकुटी की रहने वाली सीमा यादव की 27 सितंबर को उसके पति शंकर पांडेय ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर पिता और भाई के साथ मिलकर शव को दफना दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी परिजन और यादव समाज के लोग संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि, आरोपियों को जेल नहीं बल्कि फांसी की सजा दी जाए। शनिवार की रात जगदलपुर में यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने विशाल रैली निकाली। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। सीमा की मां अनिता यादव ने कहा कि, मेरी बेटी को पूरे खानदान ने मिलकर बेदर्दी से मारा है। सभी को फांसी पर चढ़ाया जाए। तभी मेरी मृत बेटी को न्याय मिलेगा। यादव समाज के अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि, पुलिस ने बताया है कि, शंकर पांडेय ने हत्या की। उसके पिता चिंतामणी पांडेय और भाई विक्रम पांडेय के साथ मिलकर शव को दफनाया। लेकिन, ऐसा नहीं है, तीनों ने साथ मिलकर दरिंदगी से हत्या की है। जगदलपुर के परउगुड़ा का रहने वाला युवक शंकर पांडेय (25) और तेतरकुटी की रहने वाली युवती सीमा यादव (22) ने करीब 8 से 9 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही उसका पति शंकर पांडेय चरित्र पर शक करता था। कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। सीमा पति को छोड़कर घर भी गई थी। हालांकि, फिर मान मनव्वल के बाद वापस शंकर के साथ रह रही थी। फिर, 27 सितंबर को शंकर पत्नी सीमा को गिरोला मंदिर दर्शन करवाने लेकर गया। जिसके बाद रास्ते में उसने सुनसान इलाका देखकर पत्नी का गला घोंट कर मार दिया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई |