Constitution Day 2022: 26 नवंबर को मनाया जाता है संविधान दिवस, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व

आज सविंधान दिवस है। भारत में हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। हालांकि पूर्व में इस दिन को विधि दिवस (कानून दिवस) के रूप में मनाया जाता था। लेकिन वर्ष 2015 के बाद से इसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं भारत का संविधान अन्य किसी भी देश से सबसे बड़ा है। हमारे संविधान में प्रत्येक देश के संविधान से कुछ प्रावधान लिए गए हैं। जैसे- आयरलैंड से नीति निर्देशक तत्व, सोवियत संघ से मौलिक कर्तव्य , ब्रिटेन से एकल नागरिकता तथा अमेरिका से संविधान की सर्वोच्चता। लेकिन यह जान लेना भी आवश्यक है कि आखिर इसी दिन संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है। 

 

 

हमारे संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने अंगीकार किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले 2015 में हुई थी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर यह निर्णय लिया गया था। इससे पहले इस दिन को विधि दिवस के तौर पर मनाया जाता था। 

इन देशों से लिए गए ये तत्व 

भारत के संविधान में अन्य देशों से कई तत्व लिए गए, जैसे- मुल अधिकार, मौलिक कर्तव्य, न्यायलय, राष्ट्रपति व्यवस्था तथा नीति निदेशक तत्व। इसलिए भारत के संविधान के लिए ‘Bag Of Borrowings’ कहा जाता है। यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी तथा कनाडा सहित कई देशों से ये प्रावधान लिए गए हैं। भारतीय संविधान में अमेरिका के संविधान से संविधान की सर्वोच्चता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता जैसे बड़े प्रावधान लिए गए। ब्रिटेन के संविधान से एकल नागरिकता, कानून निर्माण प्रक्रिया, न्यायालय के विशेषाधिकार, विधि का शासन, मंत्रिमंडल प्रणाली, संसदीय विशेषाधिकार और द्वि-सदनवाद को लिया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई |