श्रद्धा मर्डर केस: कपिल मिश्रा बोले- श्रद्धा हत्याकांड पर गहलोत का बयान अफसोसजनक

जोधपुर. विश्व संवाद केंद्र की ओर से रविवार को जोधपुर के एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में एकदिवसीय सनसिटी सोशल मीडिया कन्वेंशन शुरू हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने छद्म आतंकवाद, जिहाद पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एक्टिविस्ट, इन्फ्लुएंसर, क्रिएटर्स सहित युवक युवतियां शामिल हुए। इतिहास पर सवाल उठाते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि हम युद्ध के मैदानों में इतना पराजित नहीं हुए, जितना इतिहास की किताबों में हुए हैं। हमारे दिमाग में ये बैठा दिया गया कि हम कमजोर हैं। झूठ फैलाया गया। पहला झूठ यह फैलाया गया कि भारत 1 हजार साल तक गुलाम रहा। लेकिन भारत 1 दिन भी गुलाम नहीं रहा। दूसरा झूठ फैलाया गया कि हिंदू कभी एक नहीं हो सकते। ये बौद्धिक आतंकवाद का दूसरा झूठ है। आपको बता दे की कपिल मिश्रा ने कहा कि इंडिया पाकिस्तान का मैच चल रहा था। खिलाड़ी अर्शदीप के हाथ से कैच छूटा तो उसके कुछ देर बाद हिंदू नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से अर्शदीप को गालियां दी गईं। बात में पता चला ये बॉर्डर पार से हो रहा था। ये आतंकवाद का नया स्वरूप है। भारत जोड़ो यात्रा पर कपिल मिश्रा ने कहा कि जिन लोगों ने टुकड़े कराए वो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। ये हर उस व्यक्ति को जोड़ते चले गए जिन्होंने हमारे देश और धर्म को गाली दी। दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड पर सीएम अशोक गहलोत के बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस हत्याकांड को दुर्घटना बता रहे हैं। अगर यही हत्याकांड शबनम नाम की किसी बेटी के साथ होता तो क्या गहलोत ऐसा बोलते। हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि हम एक धर्म विशेष का आर्थिक बहिष्कार करेंगे। लेकिन हमारे साथ संस्थागत तरीके से आर्थिक बहिष्कार हो रहा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई |