धौलपुर शहर की 41 सड़कों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया वर्चुअल शिलान्यास

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज वर्चुअल रूप से धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा की अनुशंसा पर नगर परिषद क्षेत्र धौलपुर की 41 सड़कों के सुद्धरीकरण , नवीनीकरण, सीसी सड़को, नाली निर्माणों का शिलान्यास किया। 

शिलान्यास कार्यक्रम धौलपुर विधायक की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया गया। नगर परिषद धौलपुर के सभागार में शोभारानी कुशवाहा के द्वारा फीता काटकर पट्टिका का अनावरण किया गया।

 इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

 इस दौरान जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार , नगर परिषद सभापति ख़ुशबू सिंह, उप सभापति माया शर्मा, आयुक्त किंगपाल सिंह राजोरिया, पार्षद गण आदि उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के दौरान विधायक शोभारानी कुशवाह ने कहा कि धौलपुर शहरी क्षेत्र की जनता के लिए मुख्यमंत्री द्वारा विकास का नया आयाम लिखा गया है। जिसमें नगर परिषद धौलपुर की सड़कों की कुल लंबाई 12 किलोमीटर एवं लागत 10 करोड़ रुपए है। 

धौलपुर शहरी क्षेत्र की जनता की बहुत दिनों से मांग चल रही थी कि शहर की विभिन्न कॉलोनियों में बरसात के दिनों में जलभराव, सड़कों मे गड्ढे होना, सड़कें खराब होना आदि समस्याओं से जनता को सामना करना पड़ रहा था। जिसे ध्यान में रखते हुए धौलपुर विधायक ने सड़कों के निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से रखी। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा धौलपुर की जनता को राहत पहुंचाई गई है। इसके लिए शोभा रानी कुशवाहा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई |