रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या मामले में 3 लोग गिरफ्तार

रांची में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सुभाष मुंडा की हत्या के संबंध में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंडा की शहर के नगरी थाना इलाके के दलदली चौक पर स्थित उनके कार्यालय में 26 जुलाई को रात करीब 8 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और कुछ मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने बताया, ''मुंडा प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते थे। उनकी जमीन विवाद के कारण हत्या कर दी गई। इस अपराध में शामिल 3 आरोपियों को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया।'' उन्होंने दावा किया कि मुंडा का छोटू खाल्को उर्फ छोटू उरांव नाम के एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर के साथ 2 प्लॉट की जमीन को लेकर विवाद था।

अधिकारी ने बताया कि छोटू 2 प्लॉट में से एक को हथियाना चाहता था और उसने मुंडा के करीबी सहयोगी विनोद कुमार उर्फ कन्हैया के साथ एक सौदा किया था। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच सहमति बनी कि अगर वे उक्त प्लॉट पर कब्जा करने में सफल हो जाते हैं तो दोनों आधा-आधा हिस्सा बांट लेंगे। अधिकारी ने बताया कि छोटू और कन्हैया ने मुंडा की हत्या करने की साजिश की। एसएसपी ने बताया कि छोटू का वाहन चालक अभिजीत भी इस अपराध में शामिल था। उन्होंने शूटर्स को सुपारी दी और 15 लाख रुपये नकद देने व प्लॉट में हिस्सा देने का वादा किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने छोटू, कन्हैया और परी को गिरफ्तार कर लिया है और शूटर्स को पकड़ने के लिए खोज अभियान चल रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई |