10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया:टॉप 10 में 159 बच्चों ने बनाई जगह; इसमें सीतापुर से 24; यूपी में 89.55% छात्र पास

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने शनिवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में कुल 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64%, जबकि छात्राओं का 93.34% रहा है।

सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है। उन्होंने 600 में से 591 मार्क्स हासिल किए हैं। फतेहपुर की दीपिका सोनकर सेकेंड और नव्या सिंह थर्ड टॉपर रही हैं। दीपिका को 590 और नव्या सिंह को 588 नंबर मिले हैं।

हाईस्कूल में टॉप-10 में 159 स्टूडेंट्स छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें 24 बच्चे सीतापुर के हैं। पिछले साल की तुलना में 0.23% कम बच्चे पास हुए हैं। 2023 में 89.78% छात्र पास हुए थे।

रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in/ और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में 27.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि 29.47 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी है।

इस बार एग्जाम सिर्फ 17 दिनों में हुआ। पहला पेपर 22 फरवरी को और लास्ट पेपर 9 मार्च को हुआ था। परीक्षा 8265 केंद्रों में कराई गई। इस दौरान 311453 टीचर्स ने ड्यूटी की थी। कॉपियों की चेकिंग 16 मार्च से 30 मार्च तक चली। सिर्फ 12 वर्किंग-डे में ही 1.76 करोड़ कॉपियां चेक की गईं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन |