BSF जवानों से भरी बस पेड़ से टकराई, 17 घायल: 4 जवानों की हालत गंभीर, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर, चुनाव ड्यूटी के दौरान हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शुक्रवार अपराह्न BSF जवानों से भरी तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में 17 जवान घायल हुई हैं, इनमें 4 की हालत गंभीर है। उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जवान चुनाव ड्यूटी के लिए निकले थे। हादसा धरमजयगढ़ क्षेत्र के चाल्हा गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 32 जवान सवार थे। ये लोग छुही पहाड़ से मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इस दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया और वो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे SDM

घटना की जानकारी लगते ही धरमजयगढ़ एसडीएम दिगेश पटेल और धर्मजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी अस्पताल पहुंचे। जवानों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। सभी का इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |