MP-UP समेत 5 राज्यों में अगले 5 दिन हीटवेव चलेगी: मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, कई इलाके पानी में डूबे

उत्तर भारत में मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, बिहार हीटवेव से जूझ रहे हैं। 9 जून को प्रयागराज 45.9° के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं टीकमगढ़, गया और रोहतक में भी पारा 44° दर्ज किया गया। 13 जून तक जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी लू चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून के तक पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में लू चलने की संभावना है। साथ ही, 11 और 12 जून को ओडिशा में हीटवेव का असर रहेगा। मानसून तय समय से 2 दिन पहले मुंबई पहुंच गया। जिसके चलते मुंबई में भारी बारिश हुई। IMD ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शनिवार 8 जून को मानसून की एंट्री हो चुकी है। अब 8 दिन बाद मानसून जबलपुर, बालाघाट के रास्ते मप्र में एंट्री ले सकता है। आमतौर पर मानसून मुंबई पहुंचने के बाद 5 दिन में एमपी में पहुंचता है।

  • आईएमडी ने 10 जून को कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, कोस्टल कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
  • 11 और 12 जून को गुजरात के कई जिलों में बारिश की संभावना है। गुजरात में मानसून पहुंचने की तय तारीख 15 जून है। संभावना है कि यह समय से पहले पहुंच जाएगा।
  • बंगाल की खाड़ी वाली मानसून ब्रांच के 13-14 जून से रफ्तार पकड़ने और पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार पहुंचने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश में मानसून 17 से 18 जून तक एंटर होगा। इससे पहले, प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी रहेगी। सोमवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार को धार, रतलाम, छिंदवाड़ा समेत कई शहरों में बारिश हुई तो निवाड़ी, दमोह और छतरपुर गर्म रहे। ऐसा ही मौसम अगले एक सप्ताह बना रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा |