सोनिया, राहुल-प्रियंका आज रायबरेली में आएंगी: कार्यकर्ताओं से मिलेंगे; बड़ी जीत के लिए जनता का करेंगे धन्यवाद

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद सोनिया, बहन प्रियंका के साथ राहुल आज रायबरेली आएंगे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बड़ी जीत के लिए जनता का आभार जताएंगे। राहुल ने रायबरेली से करीब 4 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को हराया था। राहुल ने रायबरेली के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ा था। चर्चा है कि राहुल वायनाड सीट छोड़ेंगे। इसके पीछे 2 वजह है।

पहली- यूपी में कांग्रेस की अच्छी वापसी। कांग्रेस को UP में इस बार 9.4 फीसदी वोट मिले। यह कांग्रेस के लिए संजीवनी की तरह है। 2019 में 6.36% वोट शेयर और एक सीट ही मिली थी। 2022 UP विधानसभा चुनाव में 2.33% वोट और दो सीटें मिली थीं।

दूसरी- राहुल ने 2019 में पहली बार अमेठी के साथ वायनाड से चुनाव लड़ा, लेकिन अमेठी हार गए। वायनाड से जीतकर संसद पहुंचे। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत भी कन्याकुमारी से की थी, इसके बाद कांग्रेस लगातार दक्षिण में मजबूत हुई।

खासकर केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में। कर्नाटक में कांग्रेस ने सरकार भी बना ली। इस चुनाव में केरल में कांग्रेस को 20 में से 14 सीटें, तमिलनाडु में 9 और कर्नाटक में 9 सीटें मिलीं। अब राहुल गांधी नॉर्थ इंडिया खासकर हिंदी पट्‌टी को मजबूत करने पर फोकस करना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा-आज यहां राहुल गांधी रायबरेली-अमेठी की जनता को धन्यवाद करने आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं और हमारे लोगों ने जो मेहनत की है, उनसे मुलाकात करेंगे।

रायबरेली से राहुल गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को करीब 4 लाख वोटों से हराया था। राहुल को 6,87649 वोट मिले, जबकि दिनेश प्रताप को 297619 वोट मिले।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |