खाजूवाला विधायक को हार्ट अटैक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के सीने में सुबह छह बजे से दर्द था, 90 परसेंट ब्लॉक थी आर्टरी

खाजूवाला विधायक और पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को रविवार सुबह हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत परिजन पीबीएम अस्पताल में स्थित हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर लेकर गए। जहां उन्हें स्टंट लगाया गया है। विधायक डॉ. विश्वनाथ अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

सुबह सीने में दर्द उठा

डॉ. मेघवाल की पत्नी विमला मेघवाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि रविवार सुबह छह बजे से उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था और घबराहट और पसीना आने की शिकायत थी। वे स्वयं एमबीबीएस डॉक्टर हैं, ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य गड़बड़ लगा तो परिजनों को सूचना दी। स्वयं उन्होंने ही अस्पताल चलने और इसीजी करने की सलाह दी। काडिर्योलोजिस्ट डॉ. पिंटू नाहटा को सूचना दी गई। मेघवाल के अस्पताल पहुंचते ही वहां इसीजी की गई। जिसमें अंतर पाया गया। इस पर उन्हें तुरंत कैथ लेब में लिया गया। जहां डॉ. पिंटू नाहटा ने तुरंत एंजियोग्राफी की। इसमें करीब नब्बे फीसदी आर्टरी ब्लॉक पाई गई। स्थिति खतरनाक देखते हुए डॉ. विमला मेघवाल से चर्चा के बाद हाथों हाथ स्टंट लगाया गया। उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन हल्दीराम सेंटर पर रहने के बाद उन्हें जयपुर रेफर किया जा सकता है। फिलहाल उन्हें किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी व उनके कुछ परिजन ही मेघवाल से मिल सके हैं।

हो सकता था कार्डियक अरेस्ट

हल्दीराम अस्पताल के डॉ. पिन्टू नाहटा ने बताया कि मेन आर्टरी में ब्लॉकेज के कारण डॉ. मेघवाल की स्थिति क्रिटिकल थी। उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत थी, अगर ऐसा नहीं होता तो कार्डियेक अरेस्ट हो सकता था। ऐसे में तुरंत एक स्टंट लगाया गया है। जिसके बाद उनकी स्थिति नियंत्रण में है।

एक-दो दिन बाद मिलेंगे

डॉ. मेघवाल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि वो अब स्वस्थ हैं और डॉक्टर ने किसी से मिलने से इनकार किया है।ऐसे में दो-चार दिन बाद एकदम ठीक होने के बाद ही सभी से मिल सकेंगे।

तीसरी बार विधायक बने हैं विश्वनाथ

खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तीसरी बार विधायक बने हैं। हाल ही में संपन्न चुनाव में उन्होंने कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल को करीब तीस हजार वोट से हराया था। इससे पहले भी दो बार उन्होंने खाजूवाला से ही चुनाव जीता था।

पेशे से डॉक्टर हैं

डॉ. विश्वनाथ मेघवाल स्वयं एमबीबीएस डॉक्टर हैं। पहले वो बीकानेर शहर के कई अस्पतालों में डॉक्टर रह चुके हैं। बाद में उनका स्थानान्तरण खाजूवाला कर दिया गया। डॉक्टर्स एसोसिएशन की राजनीति करते हुए उन्होंने खाजूवाला से ही भाजपा का टिकट मांग लिया और सरकारी सेवा से त्यागपत्र दे दिया। पहला चुनाव भी उन्होंने गोविन्दराम मेघवाल को ही हराया था।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |