युवक की संदिग्ध मौत रात को टॉयलेट करने उठा, नशे में 10 फीट गहरे नाले में गिरा

शहर के उद्योग नगर इलाके के रायपुरा में नाले में युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक पानी के प्लांट में गाड़ी चलाता था। बताया जा रहा है कि युवक रात को शराब के नशे में करीब 10 फीट गहरे नाले में गिरा था। सुबह फैक्ट्री संचालक को युवक नाले में पड़ा दिखाई दिया। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।

पिता हेमराज ने बताया कि उसका बेटा सोनू प्रजापति (35) पिछले 10-15 साल से पृथ्वी वाटर प्लांट में काम करता था। 5- साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई। तब से ही सोनू प्लांट में ही रहता था। आज सुबह 6 बजे प्लांट संचालक ने उसके नाले में पड़े होने की बात बताई। सोनू की मौत कैसे हुई इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं। उद्योग नगर थाना हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह ने बताया सोनू शराब का आदि था। प्लांट में गाड़ी चलाता था। रात को 11 बजे तक संचालक प्लांट में ही था। दोनों ने बात की। उसके बाद संचालक घर आ गया। सोनू दो तीन अन्य मजदूरों के साथ प्लांट में सो गया। सम्भवतया रात को शराब के नशे में टॉयलेट करने उठा होगा। प्लांट के बाहर गुजर रहे नाले में गिर गया। सुबह प्लांट पर काम पर आए मजदूरों की नजर पड़ी। तब जाकर घटना का पता लगा। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा |