कानून मंत्री बोले- कांग्रेस ने इमरजेंसी में संविधान खत्म किया कहा- वेट एंड वॉच, सब चीजें ठीक होंगी भजनलाल सरकार अपना काम कर रही

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस भारत के संविधान को खत्म करने का झूठा प्रचार कर रही है। जनता को भी अब इसका पता चल गया है। कंफ्यूजन क्रिएट करना और भाग जाना कांग्रेस की संस्कृति है।यह बात अर्जुनराम मेघवाल ने सीकर के जैन स्कूल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। अर्जुनराम मेघवाल जैन स्कूल में आयोजित राव राजा कल्याण सिंह की 138वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

कांग्रेस का झूठा प्रचार

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि संविधान को खत्म करने का कांग्रेस का सिर्फ झूठा प्रचार था। संविधान को अगर खत्म करने का प्रयास किया तो कांग्रेस ने इमरजेंसी में किया। भारतीय जनता पार्टी संविधान का सम्मान करती है।

यूसीसी के सवाल पर जवाब देते हुए कानून मंत्री ने कहा कि सरकार का गठन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है। अब जिस पार्टी का यह एजेंडा है 'वेट एंड वॉच' प्रवृत्ति में रहिए, सब चीजें ठीक होने वाली हैं।

राजस्थान में पानी व बिजली के संकट को लेकर अर्जुन मेघवाल ने कहा कि हम इसके समाधान में लगे हुए हैं। पिछली कांग्रेस की सरकार राजस्थान में कितना बिजली का कर्ज कंपनियों पर छोड़कर गई थी। बिजली की समस्या के साथ पानी की समस्या भी जुड़ जाती है। वर्तमान में भजनलाल शर्मा की सरकार सभी समस्याओं की समीक्षा करके टॉप प्रायोरिटी में काम करने के लिए लगी हुई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा |