बयाना में महिलाओं संकष्ट चतुर्थी पर्व मनाया, गणेशजी की पूजा कर की सुख समृद्धि शांति की कामना

बयाना (अमन झालानी):कस्बा बयाना सहित ग्रामीण अंचलो में महिलाओं ने शुक्रवार को संकष्ट चतुर्थी का पर्व मनाया। भगवान गणेशजी की विधि विधान पूर्वक कथा सुनी व पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने व्रत रखकर अपने घर परिवार की सुख समृद्धि, शांति व संतान की लंबी उम्र की कामना की गई। शाम को सूर्य अस्त होने से पहले महिलाओं ने सामूहिक रूप से गणेशजी की कथा विधि विधानपूर्वक सुनी तथा अस्त होते हुए सूर्य को जल अर्पित किया।

 

उसके बाद रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत पूर्ण किए। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन सुहागिन स्त्रियां सुबह-शाम भगवान गणेश की पूजा करती है। फिर रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद अपने पति का आशीर्वाद लेती है। इसके बाद स्त्रियां व्रत को खोलती है। इस व्रत के करने से महिलाओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। घर में खुशहाली आती है। साथ ही दांपत्य जीवन की सभी दुख-दर्द दूर होते है और जीवन वैवाहिक जीवन सुखी और समृद्ध बना रहता है।

बयाना में महिलाओं संकष्ट चतुर्थी पर्व मनाया, गणेशजी की पूजा कर की सुख समृद्धि शांति की कामना

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन |