Arvind singh Mewar Death: चाचा अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ के अंत‍िम यात्रा में शाम‍िल होंगे व‍िश्‍वराज सिंह? जताया शोक

उदयपुर : के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का 16 मार्च को निधन हो गया। उनके निधन पर नाथद्वारा विधायक और उनके भतीजे विश्वराज सिंह मेवाड़ ने शोक जताया।

विश्वराज सिंह ने जताया दुख

विश्वराज सिंह ने एक पत्र जारी कर लिखा, "आज सुबह जानकारी मिली कि हमारे काका अरविंद सिंह का देहांत हो गया। एकलिंगनाथजी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।"

क्या अंतिम यात्रा में होंगे शामिल?

अब सवाल उठ रहा है कि क्या विश्वराज सिंह अपने चाचा की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे? क्योंकि इससे पहले, जब 10 नवंबर 2024 को उनके पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हुआ था, तब अरविंद सिंह मेवाड़ और उनके बेटे लक्ष्‍यराज सिंह अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुए थे। लक्ष्‍यराज सिंह ने तब कहा था कि उन्हें सूचना नहीं दी गई थी।

पूर्व में हो चुका है टकराव

महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद, 26 नवंबर को चित्तौड़गढ़ में विश्वराज सिंह मेवाड़ की पगड़ी दस्तूर की रस्म हुई थी। इसके बाद वे परंपरा के अनुसार उदयपुर सिटी पैलेस में धूणी दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां प्रवेश नहीं दिया गया। विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी तक हो गई थी, जिससे उनका और लक्ष्‍यराज सिंह मेवाड़ के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया था।

शम्भू निवास में रखा गया पार्थिव देह

अरविंद सिंह मेवाड़ के पार्थिव देह को उनके निवास स्थान शम्भू निवास में रखा गया है, जहां परिवार के करीबी लोग और रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। सिटी पैलेस के अंदर से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें माहौल गमगीन नजर आ रहा है।

अब देखना यह होगा कि क्या विश्वराज सिंह अपने चाचा की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे या नहीं?

Written By

Monika Sharma

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा |