मध्यप्रदेश : सरकार के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के खिलाफ कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। क्रांति तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तलवंडी इलाके में मंत्री विजय शाह के कट आउट के आगे कपड़े की जुबान लगाकर उसे फिनाइल से साफ किया।
मंत्री विजय शाह ने सेना के एक अधिकारी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कांग्रेस ने इसे सेना के सम्मान के खिलाफ बताते हुए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि विजय शाह का बयान न केवल सेना का अपमान है, बल्कि यह देश की सुरक्षा और सैनिकों की भावना के खिलाफ है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें मंत्री विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई है।
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद उनके खिलाफ विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक मंत्री को उनके पद से बर्खास्त नहीं किया जाता।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.