राजस्थान में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा, पिता का आरोप—गलत इंजेक्शन से गई जान

जोधपुर: राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद जोधपुर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद शांत कराया गया। साध्वी का अंतिम संस्कार गुरुवार को जोधपुर जिले के जास्ती गांव में किया जाएगा।

बुधवार रात को साध्वी की मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में भक्त अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान साध्वी के पिता और आश्रम प्रबंधन को लेकर भी सवाल खड़े किए गए। पिता ने दावा किया कि गलत इंजेक्शन लगने से उनकी बेटी की जान गई है।

भक्तों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप

भक्त रुद्रप्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि जब वे आरती नगर स्थित आश्रम पहुंचे, तब साध्वी के पिता शव को अंदर ले जाने से रोक रहे थे और मोबाइल फोन पुलिस को सौंपने से भी इनकार कर रहे थे। बाद में एसीपी छवि शर्मा ने साध्वी का मोबाइल अपने कब्जे में लिया।

भक्तों का यह भी आरोप है कि शव को मॉर्च्युरी ले जाते समय साध्वी के पिता ने निजी वाहन से उतरकर भागने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाया और एसीपी स्वयं शव के साथ एमजीएच मॉर्च्युरी पहुंचीं।

दो दिन से खराब थी तबीयत

एसीपी (वेस्ट) छवि शर्मा के अनुसार, परिजनों ने बताया कि साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब थी। बुधवार को उन्होंने किसी से इंजेक्शन लगवाया, जिसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें पाल रोड स्थित प्रेक्षा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा रहस्य

साध्वी की मौत के करीब चार घंटे बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ‘अग्निपरीक्षा’ और ‘अलविदा’ से जुड़ी पोस्ट सामने आई। इससे यह सवाल उठने लगे कि जब साध्वी की मौत पहले हो चुकी थी, तो यह पोस्ट किसने और कैसे की। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

6 महीने पुराने विवाद से जुड़ रहे तार

साध्वी की आखिरी पोस्ट में लिखी गई ‘न्याय’ और ‘अग्निपरीक्षा’ की बातों को जुलाई 2025 के उस मामले से जोड़ा जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपने निजी स्टाफ पर ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल कर बदनाम करने के आरोप लगाए थे।

अंतिम संस्कार को लेकर बना पेंच

पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपे जाने को लेकर भी विवाद हुआ। साध्वी के पिता ने कागजात पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुलिस के अनुसार, साध्वी का अंतिम संस्कार जास्ती गांव में किया जाएगा, जहां उनकी जमीन स्थित है। हालांकि कुछ समर्थक परेऊ गांव में अंतिम संस्कार की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी है। इंजेक्शन से मौत, सोशल मीडिया पोस्ट और पुराने विवाद—इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Written By

Rajat Kumar RK

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े | नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में किया गया गिरफ्तार: PNB घोटाले से जुड़े सबूत मिटाने का आरोप, भारत ने की थी प्रत्यर्पण की अपील | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - भारतीय प्रवासियों ने दुनिया को भारत की संस्कृति और मूल्यों से जोड़े रखा, पूर्वजों की कठिनाइयों ने उम्मीद को नहीं तोड़ा | CM रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन पर बवाल: एसी-टीवी से भरा टेंडर, विपक्ष ने कहा 'मायामहल' |