स्कूल की रसोई में ‘मीट’ पकाने का आरोप: हेडमास्टर सस्पेंड, जांच में उलझी सब्जी की सच्चाई

गंगापुर सिटी | राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी तहसील स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल तालाब की ढाणी, हिंगोटा में सामने आए विवाद ने शिक्षा विभाग को हिला कर रख दिया है। स्कूल परिसर में रसोई में मीट और टिक्कड़ बनवाने के आरोप में हेडमास्टर अमर सिंह मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जिसने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर ग्रामीणों, हेडमास्टर, रसोइए और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए तथा मौके से साक्ष्य जुटाए।


वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि स्कूल की छुट्टी पहले कर दी गई और बच्चों को बाहर भेजकर रसोई में नॉनवेज खाना बनाया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।

प्रारंभिक जांच में हेडमास्टर की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा, सवाई माधोपुर देवीलाल मीणा ने राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत अमर सिंह मीणा को निलंबित कर दिया
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा सवाई माधोपुर तय किया गया है।


जांच कमेटी ने क्या पाया?

तीन सदस्यीय जांच कमेटी में शामिल हैं—

  • विजय सांखला, प्रधानाध्यापक, हिंगोटिया

  • जितेंद्र लोढ़ा, प्रधानाध्यापक, महात्मा गांधी सरकारी स्कूल, सापेरा बस्ती

  • कपिल शर्मा, प्रधानाध्यापक, रेती स्कूल

कमेटी ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर रसोई का निरीक्षण किया।

Written By

Rajat Kumar RK

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े | नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में किया गया गिरफ्तार: PNB घोटाले से जुड़े सबूत मिटाने का आरोप, भारत ने की थी प्रत्यर्पण की अपील | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - भारतीय प्रवासियों ने दुनिया को भारत की संस्कृति और मूल्यों से जोड़े रखा, पूर्वजों की कठिनाइयों ने उम्मीद को नहीं तोड़ा | CM रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन पर बवाल: एसी-टीवी से भरा टेंडर, विपक्ष ने कहा 'मायामहल' |