अमरनाथ यात्रा को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। इस साल यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे, जबकि यात्रा 1 जुलाई से 28 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी नियम तय किए गए हैं। केवल 13 से 70 वर्ष की आयु के श्रद्धालु ही रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। वहीं, 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस बार आधार आधारित बायोमेट्रिक E-KYC के जरिए पूरी की जाएगी, ताकि यात्रियों की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा, यात्रियों के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) अनिवार्य किया गया है। 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी वैध स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होगा। बिना इसके यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा तक की यह यात्रा बेहद कठिन मानी जाती है। ऊंचे पहाड़, मौसम की चुनौतियां और लंबा ट्रैक होने के कारण प्रशासन हर साल विशेष सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं करता है।
ऐसे में श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन करवाएं और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा की तैयारी करें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.