राजस्थान में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जहां पिलानी और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी जयपुर समेत राज्य के अधिकांश शहरों में पारा 41 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 4-5 दिनों तक हीटवेव का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी दी है। सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार (19 मई) को चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी सहित 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तथा जोधपुर और श्रीगंगानगर सहित 7 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.