ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को देशभर में निजी दवा दुकानें बंद रहेंगी। राजस्थान केमिस्ट एलायंस ने प्रदेशभर में इस बंद का समर्थन किया है। संगठन का कहना है कि अनियंत्रित ई-फार्मेसी संचालन, बिना चिकित्सकीय परामर्श दवा बिक्री और फर्जी पर्चों के उपयोग से जनस्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। वहीं जयपुर केमिस्ट एसोसिएशन सहित कुछ संगठनों ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए बंद से दूरी बना ली है और दुकानें खुली रखने का फैसला किया है। आपातकालीन दवा सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.