राजस्थान के जोधपुर जिले के खेरापा क्षेत्र में दो सगी बहनों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आरोप है कि बड़ी बहन ने लंबे समय तक यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल और गैंगरेप से परेशान होकर मार्च में अपनी जान दे दी। इसके बाद छोटी बहन के साथ भी कथित उत्पीड़न और ब्लैकमेल की घटनाएं सामने आईं। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.