राजस्थान के कई जिलों की तरह राजधानी जयपुर में भी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर राशनिंग और ईंधन खत्म होने जैसे संदेश वायरल होने के बाद लोगों में घबराहट बढ़ गई। कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। इस बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया है कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल का कोई संकट नहीं है। कंपनी के अनुसार राज्य में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य और पहले से अधिक मजबूत है। HPCL ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक स्टॉकिंग से बचने की अपील की है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.