चित्तौड़गढ़ शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल कपासन चौराहे से मानपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर अब यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होने जा रही है। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत करीब 64 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले हाई लेवल ब्रिज का निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या झेल रहे शहरवासियों को इस पुल के निर्माण के बाद बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना को शहर के विकास और यातायात सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.