राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई हिस्सों में मौसम के अचानक बदलने की चेतावनी दी है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 22-23 मई को कई स्थानों पर 40-50 किमी/घंटा की तेज धूल भरी हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में 1-2 डिग्री की अस्थायी गिरावट होगी।
हालांकि राहत लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है। 24 मई से अधिकांश भागों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी और हीटवेव/तीव्र लू की संभावना है। विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में परिस्थितियाँ अधिक गंभीर होंगी। 25 मई के आसपास बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में अति ऊष्ण लहर और ऊष्ण रात्रि का प्रकोप देखने को मिल सकता है। आम जनता को धूप में बेवजह बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.