जयपुर के जगतपुरा इलाके में रविवार रात दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में एक निजी कॉलेज की 40 वर्षीय महिला लेक्चरर भावना वशिष्ठ की मौत हो गई, जबकि उनके पति मुकुल वशिष्ठ गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपति रात में टहलने निकले थे, तभी तेज रफ्तार बेकाबू कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.