राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मुख्यमंत्री की सावधानी अपील

  • जयपुर। राजस्थान में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से गर्मी के इस कठिन दौर में विशेष सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी लोग अपने स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ लेने, धूप में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों की पालना करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति सेवा, संवेदनशीलता और परोपकार की भावना पर आधारित रही है। ऐसे समय में लोगों को आगे आकर सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ, छांव और शीतल जल की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके साथ ही पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासियों की सजगता और सहयोग से इस भीषण गर्मी का सुरक्षित तरीके से सामना किया जा सकता है।

इधर, मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर नई चेतावनी भी जारी की है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में तेज आंधी, हल्की बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बच्चों-बुजुर्गों को अधिक निगरानी की जरूरत
मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव का असर सबसे ज्यादा बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों पर पड़ सकता है। लंबे समय तक धूप में रहने वाले या शारीरिक श्रम करने वाले लोगों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। किसानों को फसलों और पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए विशेष उपाय करने की सलाह दी गई है।

आंधी के दौरान सावधान रहने की अपील
विभाग ने आंधी और तेज हवाओं के दौरान लोगों को घरों के भीतर रहने, खिड़की-दरवाजे बंद रखने और बिजली के खंभों, ढीले तारों तथा बड़े पेड़ों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। साथ ही धूलभरी हवाओं से बचने के लिए मास्क या कपड़े से चेहरा ढकने और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा लगाने की भी सलाह दी गई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |