झुंझुनूं में NEET छात्र प्रदीप माहिच आत्महत्या मामले में राहुल गांधी से परिवार की मुलाकात

  • झुंझुनूं। गुढ़ागौड़जी कस्बे के नीट छात्र प्रदीप माहिच आत्महत्या मामले में बुधवार सुबह मृतक छात्र के परिवार ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निवास पर मुलाकात की। राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का कहना है कि प्रदीप नीट 2026 पेपर लीक प्रकरण से मानसिक रूप से बेहद आहत था और लगातार तनाव व भविष्य की चिंता के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया। इससे पहले मंगलवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी गुढ़ागौड़जी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आर्थिक सहायता प्रदान की।

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिला। उन्होंने कहा कि प्रदीप की मौत केवल आत्महत्या नहीं बल्कि टूटी हुई, भ्रष्ट व्यवस्था की देन है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को माफियाओं के हवाले करने का आरोप भी लगाया और केंद्र सरकार की जवाबदेही पर प्रकाश डाला।

बताया गया कि 23 मई को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रदीप के घर जाकर राहुल गांधी को फोन कर परिवार से बात करवाई थी। बातचीत में छात्र के पिता ने बताया कि परीक्षा सेंटर से बाहर निकलते ही बेटे

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |