राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से 29 मई से 31 मई तक कई जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कई स्थानों पर वज्रपात और मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू, पिलानी, कोटा और जैसलमेर में 46 डिग्री, जयपुर में 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.