पुष्कर में जूली ने बेरोजगारी और सरकारी नीतियों पर बीजेपी सरकार पर हमला किया

राजस्थान के पुष्कर में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर बेरोजगारी के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का युवा सबसे ज्यादा परेशान है। हाथ में डिग्री होने के बावजूद रोजगार नहीं मिल रहा और सरकारें युवाओं के भविष्य के साथ क्रूर मजाक कर रही हैं।

जूली ने अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की ‘स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2026’ रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हर साल करीब 50 लाख ग्रेजुएट निकलते हैं, जबकि केवल 17 लाख को ही नौकरी मिलती है। मार्च 2026 तक युवा बेरोजगारी दर 15.2 प्रतिशत और महिला युवाओं में 18 प्रतिशत तक पहुंच गई। उन्होंने 'MBA चायवाला', 'ग्रेजुएट वड़ा पाव' और 'इंजीनियर उबर ड्राइवर' जैसी उदाहरणें देते हुए युवाओं के सपनों और डिग्रियों का अपमान बताया।

बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला करते हुए जूली ने नोटबंदी और जीएसटी के कारण छोटे व्यापारियों और MSME सेक्टर की स्थिति खराब होने और लाखों नौकरियों के खत्म होने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकारी विभागों में भर्तियों में देरी और परीक्षाओं के स्थगन पर भी सवाल उठाया।

पूर्व कांग्रेस सरकार के रोजगार कानून और न्यूनतम आय गारंटी कानून 2023 का जिक्र करते हुए जूली ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इसे प्रभावी तरीके से लागू नहीं कर रही है। जूली ने जिलाध्यक्षों को युवाओं और जनता के बीच इस मुद्दे को लेकर सक्रिय होने की नसीहत दी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |