प्रतापगढ़ में मां-बेटी पर जानलेवा हमला, मासूम बच्ची की मौत

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के पाल ग्राम पंचायत में देर रात एक भयावह घटना सामने आई, जिसमें घर में सो रही मां और उसकी बेटियों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का उपचार प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना भोपा खेड़ा पाल गांव की है। घर में महिला मानकी अपनी दो बेटियों के साथ सो रही थी। छोटी बेटी अपनी मां के साथ सो रही थी और बड़ी बेटी पास के कमरे में थी। तभी अज्ञात हमलावर घर में घुस आया और चाकू से हमला कर दिया। हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए, लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग चुका था।

महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृत बच्ची के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।

पूर्व सरपंच और ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय घर पर महिला मानकी और उसकी दो बेटियां ही मौजूद थीं। महिला का पति केशुराम और बेटा रमेश 2 मई से राजसमंद गए हुए थे। क्षेत्र में इस प्रकार की हिंसक वारदात पहली बार सामने आई है।

देवगढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने और क्यों किया, लेकिन थानाधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |