भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में सामने आए अंधे कत्ल के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सेक्टर-13 में 65 वर्षीय बुजुर्ग कालीचरण की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजकुमार को यह अंधविश्वास था कि तांत्रिक क्रिया के कारण उसके बेटे की बीमारी ठीक नहीं हो रही है और इसके पीछे कालीचरण का हाथ है। इसी भ्रम और बदले की भावना में उसने हत्या की साजिश रची।
पुलिस जांच के अनुसार 24 जून को कालीचरण को प्लॉट दिखाने के बहाने सेक्टर-13 बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेवर थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता राजकुमार उर्फ राजू, उसका साला श्रीकृष्ण और उसका मित्र वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और घटना में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.