राजस्थान के उदयपुर जिले में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। रविवार को दिनभर अलग-अलग समय पर खंडवर्षा देखने को मिली, जिससे कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। बारिश के चलते शहर के कुछ हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि कुछ क्षेत्रों में सूखा ही रहा।
दोपहर बाद मौसम बदला और मेनार व वाना क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन जलभराव और पेड़ों के गिरने से परेशानी भी बढ़ी।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है। 2 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी और 3 से 5 जुलाई के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.