राजस्थान में फिर गरमाया पेपर लीक मामला, किरोड़ी ने उठाए बड़े सवाल

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में पेपर लीक मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्य आरोपी सुरेश ढाका के पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और कथित सहयोगियों की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग उठाई है।

अपने पत्र में डॉ. मीणा ने दावा किया कि 15 जुलाई 2023 को राजस्थान हाईकोर्ट में सुरेश ढाका की ओर से कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद पेश हुए थे और यह कानूनी व्यवस्था तत्कालीन कांग्रेस नेता स्पर्धा चौधरी ने करवाई थी। मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सुरेश ढाका के फरार रहने में कुछ प्रभावशाली लोगों की भूमिका रही और पहले उपलब्ध कराए गए तथ्यों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने यह भी मांग की कि सुरेश ढाका के पिता को मिली करीब 20 करोड़ रुपये की बजरी खनन लीज, निवेश के स्रोत, परिवार की संपत्तियों, आर्थिक नेटवर्क तथा स्पर्धा चौधरी की कथित भूमिका की भी गहन जांच कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने टीसीएस से जुड़े कुछ अधिकारियों पर ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का भी आरोप लगाया।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि यदि सुरेश ढाका और उससे जुड़े लोगों से गहन पूछताछ की जाती है, तो पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इस पत्र के बाद राजस्थान में पेपर लीक का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस का केंद्र बन गया है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |