राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव, 33 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

करीब दो सप्ताह की सुस्ती के बाद राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार रात से बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को 33 जिलों में आंधी, मेघगर्जन और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 से 27 जुलाई के बीच राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं फिर सक्रिय हो रही हैं। इसके चलते पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दायरा बढ़ेगा। कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

23 से 27 जुलाई तक रहेगा असर
मौसम विभाग ने बताया कि इस अवधि में कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में मानसून सक्रिय रहेगा। अधिकांश जिलों में बारिश होने और कई जगह भारी वर्षा की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

33 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, अजमेर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, सीकर, झुंझुनूं सहित 33 जिलों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

जयपुर में रातभर हुई बारिश
राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है। जेएलएन मार्ग, सहकार मार्ग, टोंक रोड और परकोटा क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |