सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म किया अनशन, छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

लगातार 26 दिनों तक चले आमरण अनशन के बाद पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में संभावित तनाव और हिंसा की आशंका को देखते हुए तथा केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत और मिले आश्वासनों के बाद यह निर्णय लिया गया है।

वांगचुक ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने देशभर के छात्रों और युवाओं से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाने की अपील की।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने सहित कुछ महत्वपूर्ण आश्वासन दिए गए, जिसके बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया। हालांकि छात्र संगठनों ने साफ किया है कि उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |