दिल्लीवासियों को बड़ी राहत: 4 दिन बाद सभी दिल्ली मेट्रो स्टेशन फिर से खुले, सामान्य हुई आवाजाही

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पिछले चार दिनों से सुरक्षा कारणों और छात्र आंदोलन के चलते बंद किए गए सभी दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को फिर से खोल दिया गया है। अब दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी एंट्री और एग्जिट गेट सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, सुप्रीम कोर्ट समेत वे सभी प्रमुख स्टेशन, जहां सुरक्षा के मद्देनज़र प्रवेश पर रोक लगाई गई थी, अब पूरी तरह से खोल दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों से सामान्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

दरअसल, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे CJP के आंदोलन के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध लगाए थे। इससे हजारों यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन का सहारा लेना पड़ा और बसों व ऑटो में भारी भीड़ देखने को मिली। आंदोलन समाप्त होने और हालात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं।

अब मेट्रो सेवाएं पूरी तरह सामान्य होने से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था एक बार फिर सुचारु रूप से पटरी पर लौट आई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |