देशभर में आज शहीद स्मारकों, सैन्य प्रतिष्ठानों और विद्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल में सेना, शहीदों के परिजन और देशभर से पहुंचे नागरिक वीर सपूतों को नमन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने भी कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस और राष्ट्रसेवा को याद किया।
कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि यह देशभक्ति, त्याग और भारतीय सैनिकों के अटूट संकल्प का पर्व है। यह दिन हर भारतीय को याद दिलाता है कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमारे जवान हर परिस्थिति में अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटते।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.