PM आवास योजना में रिश्वत का खेल! 4500 रुपये लेते VDO रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बालोतरा जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सपना कुमारी को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, परिवादी की पत्नी के नाम वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था। मकान निर्माण पूरा होने के बाद 60 हजार रुपये की तीसरी किश्त जारी होनी थी। आरोप है कि जियो-टैगिंग फोटो ऑनलाइन अपलोड करने और किश्त स्वीकृत कराने के बदले VDO ने 4,500 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने पर ACB ने सत्यापन कराया और मांग सही पाए जाने के बाद ट्रैप बिछाया। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, टीम ने आरोपी अधिकारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

यह कार्रवाई ACB रेंज जोधपुर के निर्देशन में बाड़मेर ACB टीम ने की। अब एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल था या नहीं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी | झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की दो बहुएं अलग-अलग वार्ड से मैदान में, संतोष अहलावत की बहू और शुभकरण चौधरी की बेटी पर भी नजर | भरतपुर में 200 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर जताया आक्रोश | जयपुर में सजेगा अंतरराष्ट्रीय फैशन का मंच, 25 अक्टूबर को होगा सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड-2026 का ग्रैंड फिनाले | राजस्थान: रितु बराला केस में FIR की मांग पर रातभर पुलिस कमिश्नरेट में डटे रहे डोटासरा समेत कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने किया फोन | Gold-Silver Price: सोना 1.50 लाख रुपये के पार, चांदी 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर; दिवाली तक बढ़ेंगे दाम? |