सवाई माधोपुर: चौथकाबरवाड़ा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग से 3.41 करोड़ रुपए से अधिक का बजट

ई माधोपुर जिले के चौथकाबरवाड़ा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग से कुल 3 करोड़ 41 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई। यह बजट लंबे समय से अटके विकास कार्यों को गति देगा। पंचायतें अब अपनी वार्षिक कार्य योजना के साथ आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य भी इस राशि से कर सकती हैं।

आयोग से मिलने वाली राशि आबादी के आधार पर तय मापदंडों के अनुसार वितरित की गई। पिछले वर्ष बजट न मिलने के कारण विकास कार्य ठप थे और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। अब जारी बजट से सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण, सफाई व्यवस्था, मरम्मत और आपदा प्रबंधन जैसे कार्यों में तेजी आएगी।

प्रत्येक पंचायत को मिली राशि इस प्रकार है: आदलवाड़ा कला – 9,96,318 रुपए, बलरिया – 12,56,227, भगवतगढ़ – 23,55,300, भेड़ोला – 10,49,962, बिजारी – 13,13,145, चौथकाबरवाड़ा – 35,35,468, डेकवा – 11,43,146, डिडायच – 11,65,309, ईसरदा – 19,11,792, झोपड़ा – 13,05,590, जौला – 10,05,385, खिजूरी – 9,33,859, कुस्तला – 18,65,200, महापुरा – 9,03,889, मुई – 15,97,735, पांचोंलास – 13,46,893, पांवड़ेरा – 11,89,739, रजवाना – 13,70,315, रवाजना चौड़ – 12,75,619, रवाजना डूंगर – 13,83,915, सारसोंप – 16,53,898, शिवाड़ – 22,52,293, टापुर – 12,90,730 रुपए।

इस राशि से अधूरे विकास कार्य पूरे होंगे, ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पंचायतों की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |