भरतपुर शहर में आयुर्वेद नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते में मामी लगने वाली एक महिला ने छात्रा को अपने प्रभाव में लेकर दिल्ली ले जाया और उसके जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू कर दी। निजी अस्पताल में छात्रा के दोनों स्तन निकाल दिए गए। घटना 18 से 27 अप्रैल तक हुई, और 27 अप्रैल को छात्रा को दिल्ली ले जाकर परिचितों के यहां रुकवाया गया। ऑपरेशन के लिए महिला ने अपना मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी बेचकर 1.32 लाख रुपए जुटाए और 1.10 लाख रुपए अस्पताल में जमा कराए।
छात्रा के पिता ने मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस के अस्पताल पहुंचने की भनक लगते ही अस्पताल प्रबंधन ने छात्रा और महिला को पिछले गेट से बाहर निकाल दिया और सीसीटीवी रिकॉर्ड मिटा दिया। इसके बाद दोनों दिल्ली से मुरादाबाद, अलीगढ़ होते हुए वृंदावन में कई दिनों तक ठहरे।
बाल कल्याण समिति ने छात्रा की काउंसलिंग, मेडिकल जांच और उपचार के निर्देश दिए। डॉक्टर और अस्पताल के प्रबंधन की भूमिका की जांच कर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है। यह घटना नाबालिग की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से अत्यंत गंभीर मानी जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.