बांसवाड़ा में RGHS: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को दवाएं नहीं, मेडिकल स्टोर पर 8 करोड़ रुपए की उधारी

बांसवाड़ा जिले में राजस्थान हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत पंजीकृत मेडिकल स्टोर्स को लंबे समय से दवाओं के भुगतान नहीं किए जाने के कारण सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को गंभीर परेशानी हो रही है। जिले में पंजीकृत 19 मेडिकल स्टोर्स की सरकार पर करीब 8 करोड़ रुपए की उधारी चढ़ गई है। मार्च में बजट का केवल 4% ही मिला था।

दवा विक्रेता पुरानी बकाया राशि न चुकने के कारण केवल नकद भुगतान पर ही दवाएं दे रहे हैं। 20 से 22 हजार पेंशनर और 10 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी आवश्यक दवाएं लेने के लिए परेशान हैं। सहकारी समिति और प्राइवेट मेडिकल स्टोर्स ने दवा वितरण में बाधा डाल दी है।

पेंशनर समाज और जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने सरकार से तत्काल बजट देने की मांग की है, ताकि बीपी, शुगर, थायराइड और अन्य आवश्यक दवाएं समय पर मिल सकें और पेंशनरों तथा कर्मचारियों को राहत मिले।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |