शनिवार को बीकानेर में दोपहर बाद मौसम बदलने पर आंधी-बारिश हुई। लूणकरणसर और बज्जू में ओले गिरे। चूरू, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक और सवाई माधोपुर में शाम तक तेज आंधी और बारिश हुई। टोंक के निवाई एरिया में 65MM (2 इंच से ज्यादा) पानी बरसा। अलवर में 22MM, बीकानेर में 14.6MM बरसात हुई।
जयपुर में अधिकतम तापमान 39.2°C दर्ज किया गया, दोपहर तक गर्मी और उमस रही। दोपहर बाद बादल छाए और हल्की से मध्यम बारिश हुई। कोटा में अधिकतम तापमान 40.3°C, न्यूनतम 29.3°C रहा। उदयपुर में अधिकतम तापमान 39.1°C और न्यूनतम 27.7°C, अलवर में 39°C और 23°C, अजमेर में 38.4°C और 25.6°C, जोधपुर में 41.3°C और 23.7°C, सीकर में 38°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। तेज गर्मी के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.