फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई का बयान: निजी सहायक गणपत विश्नोई की एसीबी गिरफ्तारी पर

फलोदी में नकली बीज प्रकरण के तहत एसीबी की कार्रवाई के दौरान विधायक पब्बाराम विश्नोई के पूर्व निजी सहायक गणपत विश्नोई का नाम सामने आने से क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

विधायक पब्बाराम विश्नोई ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें गणपत की कथित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर 31 मई को ही उसे निजी सचिव के पद से हटा दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने कभी किसी को संरक्षण नहीं दिया।

गणपत की गिरफ्तारी के समय विधायक मुख्यमंत्री की बैठक में मौजूद थे। बैठक से लौटने के बाद उन्हें पूरी घटनाक्रम की जानकारी मिली। उन्होंने न तो गणपत को बचाने का प्रयास किया और न ही किसी प्रकार का दबाव बनाया। विधायक ने निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विधायक ने कहा, “कुएं को खोदने से पहले कोई नहीं जानता कि उसमें मीठा पानी निकलेगा या खारा। इसी तरह मुझे भी उसके कथित कार्यों की पूर्व जानकारी नहीं थी।” सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चा में समर्थक उन्हें साफ छवि वाला जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके पक्ष में आए हैं, जबकि विरोधी मामले को राजनीतिक जवाबदेही और क्षेत्रीय विकास से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |