चंबल पुल से धकेलने का आरोप, दो किशोरियों की तलाश जारी

धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फराकपुरा गांव की दो किशोरियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने और चंबल नदी के नए पुल से धकेले जाने के गंभीर आरोप के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो शनिवार को कई घंटों तक चला। टीम ने चंबल नदी में कई किलोमीटर तक तलाशी अभियान चलाया और मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र तक भी सर्च किया, लेकिन अब तक दोनों किशोरियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से पूछताछ की और 11 जून की रात की गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई है। शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों किशोरियों को ग्वालियर ले जाने की बात कही गई थी, जिसके आधार पर पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश के ग्वालियर भी भेजी गई है ताकि वहां से जुड़े सभी संभावित सुरागों की जांच की जा सके।

मामले में किशोरियों के मामा की ओर से सदर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चंबल पुल से धकेले जाने की बात सामने आने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इस बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, चंबल नदी में सर्च ऑपरेशन रविवार को भी जारी रहेगा और एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीम लगातार क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि जब तक सभी तकनीकी और भौतिक साक्ष्य स्पष्ट नहीं हो जाते, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |