सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, कमांडर जीप पलटने से 2 की मौत, 4 घायल

राजस्थान के सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नितोडा रोड पर बारात से लौट रही एक कमांडर जीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह बारात भारजा से केर गांव गई थी और वापसी के दौरान शाम करीब 7 बजे नितोडा रोड पर यह हादसा हुआ। अचानक वाहन के अनियंत्रित होने से जीप पलट गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में साजकी पत्नी मीनाराम (डोली फली तरंगी निवासी) और चिकाराम पुत्र मंछीराम (पांवटा फली भारजा निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मसरु पुत्र रगाजी, हिरकी पत्नी मसरु, पाबू पुत्र लसा और मेगला पुत्र सीना घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर स्वरूपगंज सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है और रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्षेत्र में एक अन्य घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वरूपगंज कस्बे में 10 वर्षीय बालक गुरुचरण सिंह पर आवारा गाय ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपनी दादी के साथ घर लौट रहा था, तभी हनुमान गली में एक गाय अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ी। बच्चा बचने के लिए भागा, लेकिन गाय ने उसका पीछा किया और करीब 100 मीटर तक दौड़ाने के बाद उसे गिराकर पैरों से रौंद दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चे को बचाया। घायल बालक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गाय पहले भी कई राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला कर चुकी है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण लगाने और इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों और घटनाओं को रोका जा सके।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |